उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने उ०प्र० ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरणबद्ध एवं समयबद्ध लक्ष्य की प्राप्ति एवं उच्च गुणवत्ता की ग्रामीण सड़कों को बनाये जाने पर विशेष ध्यान दिया जाये तथा भविष्य में एफ०डी०आर० तकनीक को प्राथमिकता देते हुये नये मार्गों का निर्माण प्रस्तावित किया जाये तथा एफडीआर तकनीक को बढ़ावा दिया जाए