भाजपा किसान मोर्चा की ओर से 12 फरवरी से ग्राम परिक्रमा यात्रा शुरू होगी। जिला कमेटी की यात्रा का शुभारम्भ भीमचंडी से काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल व जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा करेंगे। नगर में बिंदुमाधव वार्ड से यात्रा निकलेगी, जिसका उद्घाटन दक्षिणी विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी व महानगर अध्यक्ष भाजपा विद्यासागर राय करेंगे।किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री ब्रजनंदन सिंह, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री जयनाथ मिश्र व पूर्व महानगर अध्यक्ष योगेश सिंह पिंकू ने प्रेसवार्ता में बताया कि 12 को मुजफ्फरनगर में मां शाकुंभरी देवी परिसर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगीआदित्यनाथ और मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर प्रदेश स्तर पर यात्रा का शुभारम्भ करेंगे। जिसका सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन से सभी संगठनात्मक जिलों में किया जाएगा।बताया कि यात्रा गांव, हल, ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्रों का पूजन करके शुरू होगी। इस दौरान गांव में चौपाल लगाकर मोदी सरकार के किसान हितैषी गारंटी योजनाओं पर चर्चा होगी।
