श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना कासिमाबाद पर *महिला पुलिस परामर्श केंद्र* के जीर्णोद्धार भवन का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इसके बाद थाने पर उपस्थित आम जनमानस को संबोधित करते हुए महोदय द्वारा महिला पुलिस परामर्श केंद्र खुलने से महिलाओं को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। महोदय द्वारा बताया गया कि परामर्श केंद्र खुलने से महिलाओं को अपनी छोटी छोटी समस्याओं के लिए मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। उनकी समस्याओं को यही पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सुनकर निस्तारित कर दिया जाएगा। महोदय द्वारा थाने पर आए फरियादियों की समस्याओं को भी सुना गया तथा उसके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया
