प्रदेश के होमगार्ड एवं कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने आज वाराणसी के जिला जेल में बंदियों को कंबल व हनुमान चालीसा का वितरण किया। जिन कैदियों के परिजन जेल में उनसे मिलने के लिए नहीं आते हैं ऐसे में उनकी सहायता के लिए उनको कंबल वितरण के पश्चात पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जेल के अंदर की व्यवस्था को बदलने में लगी हुई है इसमें कैदियों के खान-पान से लेकर बुनियादी सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है इतना ही नहीं उनके दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान कम जुर्माने की वजह से जेल में सजा काट रहे 1000 बंदियों को अपने संसाधनों से जुर्माना भर कर रिहा कराया गया है। इतना ही नहीं अब केंद्र सरकार पूरे देश भर के राज्यों में विभिन्न कमेटियों के माध्यम से जिन जिलों में कम जुर्माने को भी ना भर पाने की वजह से सजा काट रहे बंदियों को रिहा करने का कार्य कर रही है। यह केंद्र सरकार का अभूतपुर कार्य है। कार्यक्रम के पश्चात सर्किट हाउस में होमगार्ड विभाग में तैनात दो सिपाहियों की आकस्मिक मृत्यु के पश्चात एक निजी बैंक की सहायता से उनकी विधवाओं को सहायता राशि का भी चेक मंत्री धर्म वीर प्रजापति ने प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने 26 जनवरी की परेड में बेहतर कार्य करने वाले होमगार्ड के जवानों को भी सम्मानित किया।
