उत्तर प्रदेश राज्य के गाजीपुर जनपद से उपेंद्र कुमार ग़ाज़ीपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गाजीपुर जनपद जखनियां ब्लॉक के सुलतानीपुर गांव के लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र में नियम के अनुसार ही अनुसूचित जाति की सीट होनी चाहिए। जिसे माननीय मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुसार किया भी गया था लेकिन अब माननीय मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। जिसके संबंध में गांव के लोग आपत्ति दाखिल करने के लिए जखनियां ब्लॉक सभागार में दावा आपत्ति प्रकोष्ठ काउंटर तक पहुंचे हैं
