विरनो - स्थानीय ब्लाक के परिसर में सोमवार को खण्ड विकास अधिकारी प्रीति तिवारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पोषण माह मनाने के उद्देश्य से एक बैठक की गई। जिसमें महिलाओं को कुपोषित बच्चों के सम्बन्ध में.धात्री महिला व कुपोषित बच्चों का हर माह वजन. वृक्षा रोपण.आदि के सम्बंध में उपस्थित कर्मचारियों को समझाया गया। इस मौके पर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डा0 मनोज कुमार. ब्लाक कर्मचारी ब्रह्माननद चतुर्वेदी लेखाकार. डीसी मनरेगा श्वेता तिवारी. बाल विकास प्रभारी गीता राय. व आशा देवी. आशा खरवार.पानमती देवी. चिंता तिवारी. मंशा यादव. आदि सुपरवाइजर उपस्थित रहीं।
