सारण मोबाइल वाणी से अजय कुमार की रिपोर्ट।। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी सुने या ऐप डाउनलोड कर पढ़ें।।छपरा में ईद उल फितर, चैती छठ एवं रामनवमी को लेकर डीएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शान्ति समिति की हुई बैठक सारण जिले में आगामी ईद-उल-फितर ,चैती छठ एवं रामनवमी को लेकर डीएम श्री वैभव श्रीवास सभी उपस्थित सदस्यों से उनके पुराने अनुभवों के आधार पर एक एक कर फ़ीडबैक लिया गया। सदस्यों द्वारा काफी महत्वपूर्ण फीडबैक दिया गया। ईद उल फितर को लेकर सभी ईदगाहों के पास पर्याप्त साफ सफाई सुनिश्चित कराने का निदेश नगर निगम एवं नगर निकायों को दिया गया। चैती छठ को लेकर सभी तालाबों एवं छठ घाटों की पर्याप्त साफ सफाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। खतरनाक घाटों पर इस आशय की सूचना प्रदर्शित करने को कहा गया। घाटों पर बैरिकेडिंग एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश भी दिया गया। महत्वपूर्ण घाटों का भ्रमण एसडीओ एवं एसडीपीओ सुनिश्चित करेंगे। रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा 27 मार्च को निकाली जायेगी। इसके लिये पूर्व से निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आयोजकों को ससमय लाइसेंस प्राप्त करने को कहा गया। सभी लोगों से लाइसेन्स की शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है। किसी भी तरह का अफवाहजनक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले लोगों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जायेगी। सुगम यातायात को लेकर सभी सड़कों के किनारे से अवैध पार्किंग के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश जिला परिवहन पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर सहित अन्य पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन के लिए आधुनिक ऑपरेशन थिएटर स्थापित करने की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए इसे जल्द से जल्द क्रियाशील करने का निर्देश दिया, ताकि जिले के मरीजों को बेहतर नेत्र उपचार की सुविधा मिल सके। एम्बुलेंस की ऑनलाइन ट्रैकिंग के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया
सारण मोबाइल वाणी से अजय कुमार की रिपोर्ट। घाट का स्टेशन आफ बिहार की राज्य स्तरीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न । अधिक जानकारी के लिए सारण मोबाइल वाणी सुने या डाउनलोड करें।
सारण जिले से अजय कुमार की रिपोर्ट। सारण जिले के अंतर्गत दिघवारा प्रखंड के ग्राम पंचायत मानुपूर राष्ट्रीय जनता दल बैनर के तले किया गया बैठक का आयोजन।। इस बैठक का आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ रामानुज प्रसाद यादव जी ने किया और अपने पार्टी के रणनीति के बारे में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी सुन या डाउनलोड करें।।
सोनपुर रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क मार्ग पर स्थित श्री श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में सनातन प्रेमियों का बैठक बुधवार को हुआ. जिसका अध्यक्षता मंदिर के पुजारी राज राम (जय राम) ने किया। बैठक में यह जनकारी मंदिर के पुजारी द्वारा लोगो को मिली कि मुख्य रूप से रेलवे द्वारा पत्रांक W/98 दिनांक 04/12/2024 को एक पत्र मंदिर के दिवाल पर साटा हुआ था कि जिसमें मंदिर को अन्यत्र स्थापित करने का आदेश दिया गया है। रेलवे के आदेश के सन्दर्भ में श्री श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रागण में सनातन प्रेमियों का बैठक में यह कहा गया कि मंदिर सैकड़ों साल पुराना है और इनसे लाखों श्रद्धालुओं का आस्था जुड़ी हुई है. प्रतिदिन सैकड़ो लोग मंदिर में पहुंचकर बाबा भोलेनाथ एवं अन्य देवी देवताओं के साथ हनुमान जी के प्रतिमा के पूजा अर्चना होती है. अगर रेलवे द्वारा इस मंदिर के तोड़ देने से इस परिस्थिति में लाखों श्रद्धालुओं का भावना आहत होंगी।
मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की प्रगति यात्रा के क्रम में समाहरणालय सभागार, छपरा में विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यो से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सोनपुर विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण विषय को उठाया।
भू स्वामी अपने-अपने भूमि के कागजात के साथ पंचायत सर्वें कर्मियों को अंतिम तिथि 25 फरवरी 2025 तक करे जमा सोनपुर अंचल मे 5 जनवरी 25 के बाद पुनः 20 पंचायत में तिथि वार लगेगी शिविर--सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सोनपुर। बिहार में भूमि विवाद के लेकर आए दिन मारपीट, हत्या,केस मुकदमा जैसी अनेक समस्याओं को निदान करने के लिए बिहार सरकार ने पुरे बिहार मे सर्वे के काम शुरू कर दी है. सर्वे में भु स्वामी अपनी -अपनी भूमि के कागजात व प्रपत्र 1,2,3 भरकर सर्वे कर्मियों के देंगे और सर्व कर्मी उस भूमि के सही से कागजी व भूमि के जांच पड़ताल करने के बाद वजीव हकदारों के नाम से नक्शा के साथ नये खाता,खेसरा खोलेंगे. इसी क्रम में राजस्व भूमि सुधार विभाग के तहत सोनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित अंचल अभिलेख भवन में विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त शिविर कार्यालय में सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत 23 पंचायत में से 20 पंचायत के 90 गांव में सर्वे का कार्य हो रही है. सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी दीपू कुमार व कानूनगो संदीप कुमार ने 20 पंचायत के मुखिया, सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि के साथ बैठक कर राजस्व ग्राम मे हो रहे सर्वे के कार्य में सहयोग करने की अपील की। जिससे सर्वे के काम पूर्ण रूप से सफल हो सके. अंचल क्षेत्र के 20 पंचायत के मुखिया, उप मुखिया,सरपंच,उप सरपंच,जनप्रतिनिधि के साथ बैठक हुई. जिसमें सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी दीपू कुमार एवं कानूनगो संदीप कुमार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को सर्वे के कार्य की जानकारी देते हुए कहा कि 5 जनवरी 25 के बाद पुनः 20 पंचायत में तिथि वार शिविर लगाकर वहां के भू स्वामियों को जागरुक करते हुए अपने-अपने भूमि के कागजात के साथ प्रपत्र 1,2,3 भरकर जमा करने के लिए अपने-अपने पंचायत के सर्व अमीन को कागजात जमा करेंगे. अब उन्हें ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं है. सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी दीपू कुमार ने शनिवार को उपस्थित जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया की रैयत अपनी भूमि के घोषणा उद्घोषणा के प्रकाशन के तिथि से 180 कार्य दिवस के भीतर अपना भूमि से संबंधित कागजात जमा कर दे अगर 25 फरवरी 2025 तक रैयत अपने भूमि के कागजात के साथ प्रपत्र 1,2,3 भरकर पंचायत बार में सर्व अमीन को जमा नहीं करते हैं तो भू स्वामी अपनी भूमि से संबंधित कागजात जिला मुख्यालय मे उन्हें जमा करनी होगी.उन्होंने कहाँ कि जिन भूमि पर अगर किसी प्रकार की कागजात नहीं है तो वैसे भूमि को स्वतः बिहार सरकार की भूमि मानी जाएगी. भूमि से संबंधित जैसे आपके पास सरकारी भूमि, गैर मजरूआ भूमि, बासकित पर्चा,दान में दी गई भूमि जैसे भूमि की कागजात जमा करना अनिवार्य है. अगर भूमि का पारिवारिक बंटवारा नहीं हुआ है तो सरकारी स्टांप पेपर पर पंचनामा के आधार पर आपसी सुलह समझौता की तहत अपनी अपनी भूमि की बंटवारा कर ले जिससे आने वाले समय में आपको भूमि से संबंधित समस्याओं से निजात मिलेगी. अगर आपसी बटवारा नहीं करते हैं तो वैसे स्थिति में संयुक्त रूप खाता खुलेंगे. जिन भूमि पर न्यायालय में मुकदमा चल रही या अंचल कार्यालय में भूमि से संबंधित विवादित कागजात हो या जबरन किसी कि अगर भूमि दखल कब्जा किए है या दूसरे के हक हिस्सा के भूमि ले लिए है तो वैसे वाजीव भु स्वामियों के न्यायालय के निर्णय मान्य होगा और उसके नाम से खाता खुलेंगे. किसी तरह की भूमि पर विवाद हो वैसे स्थिति में भी सर्वें तो होगी पर उस समस्या से संबंधित हल निकलने के वाद वाजीव हकदारो के नाम से खाता खेलेगा। जनवरी 2025 के बाद भू स्वामी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर कागजात की जांच पड़ताल कर भूमि पर पहुंचकर सर्वे आमीन उस भूमि की जांच पड़ताल करेंगे. उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया है कि वह अपने-अपने भूमि की सही कागजात जमा करें जिससे सर्वे का काम पूर्ण रूप से सही हो। अगर कोई भी व्यक्ति भूमि से संबंधित गलत जानकारी देते हैं तो ऐसी स्थिति में उन पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. बैठक में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि अपने-अपने पंचायत वासियो की भूमि से संबंधित कागजात जमा करने में सहयोग करेंगे जिससे सर्वे के काम पूर्ण हो।
विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर के श्रीगजेन्द्रमोक्ष देवस्थानम् नौलखा मन्दिर में आयोजित 26 वां श्रीब्रह्मोत्सव सह श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ की तैयारी हेतु बैठक रविवार को मन्दिर परिसर में आयोजित हुई जिसमें विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। श्रीगजेन्द्रमोक्ष देवस्थान के अध्यक्ष जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य महाराज जी के अध्यक्षता में आयोजित तैयारी बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं की कमेटियों के तैयारी संबंधी विचार विमर्श किया गया ।
Transcript Unavailable.
कृषि सचिव पहुंचे कोसी निरीक्षण भवन भपटियाही।
