जिला मधुबनी से अमर ज्योति जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की जयनगर रजिस्ट्री ऑफिस के सामने जगह जगह माला और अबीर की चलती फिरती दुकान लगी हुई जिसके कारण रजिस्ट्री ऑफिस गए आम जनता को काफी दिक्कत होती है वही दूसरी और समर्थकों की भीड़ जमा रहती है जयनगर प्रखंड में पान मशाला ,सिगरेट और गुटखा पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा हुआ है पर दुकानदार चोरी छिपे बेचते है। ये सभी रजिस्ट्री ऑफिस और मतगणना के गेट नंबर एक के आगे खुले आम बिकता रहता है। पुलिस एसडीओ और बीडीओ सभी की गाडी होकर उस ओर से गुजरती है पर किसी का इस और ध्यान नहीं जाता है .दोस्तो अगर आप भी इस तरह की कोई जानकारी साझा करना चाहते है तो निशुल्क नंबर 08800984861 पर मिस्ड कॉल दे।

जिला मधुबनी ,जयनगर बॉर्डर से अमर ज्योति जी मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की 29 मई से 2 जून तक चलने वाले पोलियो अभियान के तहत आज दूसरे दिन भी सीमांकन क्षेत्र में बैनर और पोस्टर नहीं लगाया गया है जिससे दलकर को दिक्कत का सामना करना पड़ता है दवा पिलाने में। जयनगर पीएचसी प्रभारी बिलकुल ध्यान नहीं दे रहे है और सीमांकन क्षेत्र में अभी तक बैनर और पोस्टर नहीं लगाया गया है. दोस्तो अगर आपके पास भी आपके क्षेत्र की ऐसी कोई समस्या है जिसे आप लोगो के साथ बांटना चाहते हैं तो कॉल जरूर करें हमारे निःशुल्क नंबर 08800984861 पर।

जयनगर अनुमंडल क्षेत्र से सुरेश कुमार गुप्ता जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की जयनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कालाजार एवं एंटी रेबीज की दवा उपलब्ध हो गई है। यह जानकारी जयनगर के सी.इस.पी पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक ने दी।इसी तरह आप भी अपने क्षेत्र में घट रहे घटनाओं को हमारे साथ बाँट सकते है ,हमारे निशुल्क 08800984861 नंबर पर मिस्ड कॉल दे कर।

जयनगर अनुमंडल से सुरेश कुमार गुप्ता जी कहते है की नगर पंचायत जयनगर के शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र स्थित मिठाई दुकान में इन दिनो दुकानदारो के द्वारा केमिकल मिलाकर मिठाई बनाया जाता है , वही केमिकल से बनाया मिठाई विभिन्न क्षेत्रो में बिक्री हो रहा है। जिस कारण कई ग्राहको के बीमार होने की शिकायत आये दिन मिलती रहती है,जिनका इलाज पी.एच.सी सहित निजी क्लिनिक में कराये जाते है।इस बाबत जब मार्केटिंग अफसर से इस बारे में बात की गई तो उन्होने "पटना में है", "जयनगर आएंगे तो मामले की अनुसंधान करेंगे" कहकर बात को टाल दिए।दोस्तो अगर आप भी इस तरह की कोई जानकारी या अपना विचार हमारे साथ साझा करना चाहते है तो हमारे निशुल्क 08800984861 पर जरूर मिस्ड कॉल दें .

जयनगर से अमरज्योति जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की वर्षा नहीं होने कारण मूंग की फसल बर्बादी की ओर जा रहा है। वे बताते है की लम्बी समय से बारिश नहीं होने के कारण खेत की जमीन सुख चुकी है,जिसमे लगे मूंग की फसल भी सुख रहा है। इसी तरह आप भी बांटे अपने विचार और अपना अनुभव , हमारे निशुल्क पर 08800984861 मिस्ड दें कर .

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जयागर से अमर ज्योति जी बताते है कि जयनगर ग्रामीण क्षेत्र में आज भी विभिन्न कार्यक्रम के साथ होली मनाया जा रहा है,नव युवक समिति ने मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया है साथ ही शांति पूर्ण व्यवस्था भी किया गया है . इसी तरह आप भी बांटे अपने विचार, हमारे निशुल्क पर 088000984861 मिस्ड दें .

Transcript Unavailable.