पटना में एआईएसफ के कार्यकर्ताओं ने रेलवे के निजीकरण के विरोध में में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।इन लोगों ने कहा है कि निजीकरण से देश मे बेरोजगारी फैलेगी और गरीब मजदूर का नुकसान होगा।इन लोगों ने कहा कि यदि सरकार ने अपने निर्णय में सुधार नही किया तो उग्र आंदोलन चलाया जाएगा।

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सभी बिहारवासियों को दीपावली की शुभकामना देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की है।उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि आमजन इस दीपों के त्योहार में गरीबों के संग खुशियां बांटे व समाज मे भाईचारे का संदेश दे।विदित हो कि श्री पांडेय हर पर्व में सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को सम्बोधित करते है जिस का काफी अच्छा प्रभाव देखने को मिल रहा है।

- उच्‍चतम न्‍यायालय ने अयोध्‍या भूमि विवाद मामले की सुनवाई पूरी की, फैसला सुरक्षित रखा। - महाराष्‍ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों पर, सभी दलों के नेताओं ने लगातार रैलियां की। - तुर्की के राष्‍ट्रपति रज़प तैयब एर्दोआन ने सीरिया में कुर्द लड़ाकों से किसी भी प्रकार की बातचीत से इंकार किया। - मुम्‍बई के यशस्‍वी जायसवाल एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बने। - भारतीय जूनियर पुरूष हॉकी टीम ऑस्‍ट्रलिया को पांच-एक से हराकर सुल्‍तान जोहोर कप के फाइनल में पहुंची।

सारण जिले के दिघवारा प्रखंड स्थित सामुदायिक भवन सभी प्रखंड स्तरीय संवाददाताओं की बैठक की गई जिसमे क्षेत्र की समस्याओं , गिरती विधिव्यवस्थाओ व क्षेत्र में सरकारी योजनाओं को धरातल पर पूर्ण रूप से लाभार्थियों को लाभान्वित हो रहे है या नही साथ ही सरकारी विभागीय क्रिया कलापो व मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनाओं पूर्ण रूप से आम जनता लाभांवित हो रहे है या नही सभी विन्दुओ पर क्रमशः चर्चा की गयी । इस बैठक में बिहार के एरिया प्रबन्धक शिव शंकर मंडल ने सभी संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोबाईल वाणी का मुख्य उद्देश्य समाजिक समस्याओं को आलाधिकारियों तक अवगत कराते हुए समस्याओं का समाधान करने के साथ लोगो को जागरूक करने के लिए पहल करनी की जरूरत है । वही महतुल रहमान ने कहा कि मोबाईल वाणी एक सामुदायिक मीडिया चैनल है जो सभी मीडिया से पहले समाचारों को प्रकाशित करती हैंऔर सामाजिक समस्याओं को उजागर करती हैं । वही जिला संवाददाता संजीत कुमार ने सभी प्रखंड स्तरीय संवाददाता को निष्पक्ष पत्रकारिता करने की नसीहत देते हुए समाज की सच्चाई को आवाज बन कर खड़ा होने की नसीहत दी । इस बैठक में शामिल रहे जुल्फिकार अहमद, अजय कुमार ,प्रवेज आलम, सोनू ,अखलेश , प्रेम ,राजेश , राजेन्द्र,जितेन्द्र , विकास, धर्मेंद्र के साथ कई संवाददाता मौजूद रहे ।

- जम्मू-कश्मीर के बाकी इलाकों में पोस्ट पे़ड मोबाइल सेवा आज से बहाल होगी। - उच्चतम न्यायालय एक सप्ताह के दशहरा अवकाश के बाद अयोध्या भूमि विवाद मामले की सुनवाई फिर शुरू करेगा। - महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने प्रचार तेज किया। - भारत और सिएरा लियोन ने धान की खेती के लिए तीन करोड़ डॉलर के ऋण सहित छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए। - महिला क्रिकेट में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा एकदिवसीय मैच आज बडोदरा में।

- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने दूसरी अनौपचारिक शिखर बैठक के लिए महाबलीपुरम में मुलाकात की। - महाराष्‍ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर, विभिन्‍न राजनीतिक दलों के वरिष्‍ठ नेताओं की राज्‍यभर में चुनावी रैलियां। - स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने अस्‍पतालों में स्‍वच्‍छता के ऊंचे मानदंड बनाये रखने के लिए कायाकल्‍प पुरस्‍कार प्रदान किये। - इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को 2019 का नोबेल शांति पुरस्‍कार। - पुणे टेस्‍ट मैच में कप्‍तान विराट कोहली ने लगाया दोहरा शतक बनाये कई कीर्तिमान। - महिला क्रिकेट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे एकदिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच में पांच वि‍केट से हराकर श्रृंखला अपने नाम की ।

नरेश आनंन्द

- महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन। - जम्मू से नेशनल कांफ्रेंस के शिष्‍टमंडल ने श्रीनगर में पार्टी अध्‍यक्ष फारूक अब्‍दुल्‍ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रफाल लडाकू विमान सौपें जाने के समारोह में शामिल होने के लिए आज फ्रांस रवाना होंगे। - मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने संसद भंग कर अगले महीने चुनाव कराने की सिफारिश की। - सुरेंद्र सिंह बर्लिन में विश्व पॉवरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में तीन विश्व रिकॉर्ड बनाए।

Transcript Unavailable.

- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच नई दिल्‍ली में द्विपक्षीय वार्ता। तीन परियोजनाओं का संयुक्‍त रूप से उद्घाटन। सात समझौतों पर हस्‍ताक्षर। - गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- मिजोरम में 2021 तक बड़ी रेल लाइन होगी। - केन्‍द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- सरकार बुनियादी ढांचे के विकास के लिए हर वर्ष 10 लाख करोड़ रूपये निवेश करेगी। - महाराष्‍ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच जारी। - जम्‍मू कश्‍मीर के अनन्‍तनाग जिले में उपायुक्‍त कार्यालय के बाहर ग्रेनेड हमले में 10 लोग घायल। - हरमनप्रीत 100 टी-20 खेलने वाली पहली भारतीय, धोनी और रोहित से दो मैच आगे