सारण जिले के दिघवारा प्रखंड स्थित सामुदायिक भवन सभी प्रखंड स्तरीय संवाददाताओं की बैठक की गई जिसमे क्षेत्र की समस्याओं , गिरती विधिव्यवस्थाओ व क्षेत्र में सरकारी योजनाओं को धरातल पर पूर्ण रूप से लाभार्थियों को लाभान्वित हो रहे है या नही साथ ही सरकारी विभागीय क्रिया कलापो व मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनाओं पूर्ण रूप से आम जनता लाभांवित हो रहे है या नही सभी विन्दुओ पर क्रमशः चर्चा की गयी । इस बैठक में बिहार के एरिया प्रबन्धक शिव शंकर मंडल ने सभी संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोबाईल वाणी का मुख्य उद्देश्य समाजिक समस्याओं को आलाधिकारियों तक अवगत कराते हुए समस्याओं का समाधान करने के साथ लोगो को जागरूक करने के लिए पहल करनी की जरूरत है । वही महतुल रहमान ने कहा कि मोबाईल वाणी एक सामुदायिक मीडिया चैनल है जो सभी मीडिया से पहले समाचारों को प्रकाशित करती हैंऔर सामाजिक समस्याओं को उजागर करती हैं । वही जिला संवाददाता संजीत कुमार ने सभी प्रखंड स्तरीय संवाददाता को निष्पक्ष पत्रकारिता करने की नसीहत देते हुए समाज की सच्चाई को आवाज बन कर खड़ा होने की नसीहत दी । इस बैठक में शामिल रहे जुल्फिकार अहमद, अजय कुमार ,प्रवेज आलम, सोनू ,अखलेश , प्रेम ,राजेश , राजेन्द्र,जितेन्द्र , विकास, धर्मेंद्र के साथ कई संवाददाता मौजूद रहे ।