Transcript Unavailable.
चिड़िया ने मधुमक्खी से पूछा कि तुम इतनी मेहनत से शहद बनाती हो
जन अभियान परिषद ने किया साफ सफाई अभियान
खट्टर चौक - मेढ़िया सड़क मार्ग में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 निवासी राजकुमार और बलराम कुमार बाइक से अपने घर से त्रिवेणीगंज बाजार की तरफ जा रहे थे। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के खट्टर चौक - मेढ़िया सड़क मार्ग में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। इस घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे परिजनों के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक बीएन पासवान ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से जख्मी राजकुमार को बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि बलराम कुमार का अनुमंडलीय अस्पताल में इलाजरत है। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुँचे पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
संतमत सत्संग मंदिर बायसी-डुमरी, रतनपुर के प्रांगण में गत 1 जनवरी से आयोजित पाक्षिक ध्यान ज्ञान यज्ञ की संध्या वेला में कोदरा घाट, मधेपुरा से पधारे इंदू बाबा ने लोगों को सत्संग की महिमा की विस्तार से जानकारी दी। इंदू बाबा ने कहा कि बिना जप व ध्यान से जीवन का कल्याण नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सत्संग व ईश्वर की भक्ति से ही सुखी रहा जा सकता है। वहीं गोनहा से आए दीप नारायण बाबा, शुशील बाबा, ठाकुर बाबा ने भी सत्संग का महत्व समझाया। इन्होंने कहा कि जो मनुष्य सत्संग में समय देता है। उससे बड़ा भाग्यशाली कोई नहीं है। ईश्वर हमारे अंदर हैं और हम कस्तूरी मृग की तरह उनकी खोज में बाहर भटकते रहते हैं। इसलिए आत्मा रूपी निर्मल जल के ऊपर जो काई लगी है उसे हटाने पर ही आत्म ज्ञान होगा। इससे पूर्व अन्य संत-महात्माओं ने सत्संग प्रेमियों को जीवन का अर्थ बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में सत्संग प्रेमी बाबा के प्रवचन सुनने पहुंचे थे। इस मौके पर आयोजन समिति से जुड़े लोग व स्थानीय सत्संग प्रेमी उपस्थित थे।
विगत कई दिनों से क्षेत्र में ठंड बढ़ने से लोग अब बेहाल हो गए हैं। तेज हवा के साथ घने कोहरे से वाहन चालकों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। बच्चे, बूढे के साथ मवेशियों के लिए परेशानियां काफी बढ़ गई है। ठंड के कारण सड़कों व बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई है। लोग दिनभर अपने घरों में दुबके रहते हैं। सारे कामकाज छोड़ लोग आग की शरण में रहते हैं। वहीं बच्चे सर्दी, जुकाम व कोल्ड डायरिया जैसे बिमारी से ज्यादा ग्रसित होने लगे हैं। वहीं बायसी पंचायत के डुमरी चौक पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार मेहता, रमेश प्रसाद मेहता, रोशन कुमार, रामाधीन मेहता, दिनेश कुमार, द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई। जिससे चौक पर आने वाले लोगों को राहत मिली।
आस्था और विश्वास से मनाया जाता है यह त्योहार।
सुपौल: पिपरा प्रखंड अंतर्गत रामनगर पंचायत शक्ति केंद्र की बैठक शक्ति केंद्र प्रमुख विकास कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष चौधरी के आवास पर आयोजित की गई जिसमें जिला मंत्री सह पिपरा पश्चिम के प्रभारी गिरीश चंद्र ठाकुर जी ने कहा कि बुद्ध स्तर के कार्यकर्ता पार्टी की नींव होती है कार्यकर्ता के त्याग तपस्या के कारण ही लगातार भारतीय जनता पार्टी का विभिन्न राज्यों में विजय प्राप्त किया है भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता देवतुल होते हैं एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता पार्टी में किसी पद दायित्व पर जा सकता है आज डॉ. मोहन यादव ,भजनलाल शर्मा ,विष्णु देव साय जैसे कार्यकर्ता राज्य के मुख्यमंत्री है कार्यकर्ता की बदौलत ही 2024 का चुनाव आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से जीतेंगे।भाजपा नेता हरेराम मंडल ने कहा कि मोदी जी जैसे अदम साहस वाले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने 370 धारा हटाने का काम किया 2024 में देश की जनता पूर्ण रूप से उनका समर्थन करेगी ।भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव मंडल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी बूथ गठित है 15 जनवरी से 20 जनवरी के बीच में बूथ स्तरीय बैठक होगी ।भाजपा नेता एवं पूर्व मुखिया लक्ष्मीकांत भारती ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं उनके नेतृत्व में हर घर हर व्यक्ति तक पहुंचा है बिचोलिया राज्य समाप्त हो चुका है ।बैठक को मिथिलेश राय ने केंद्र संबंधित सभी योजनाओं के बारे विस्तार से बताया।युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष चौधरी ने सभी युवाओं को एकत्रित कर आगे आने वाले चुनाव में जोर-जोर से भाग लेने को कहा।बैठक में महामंत्री प्रदीप चौधरी, फुलेश्वर मंडल,गीता कुमारी,रोशन झा,बबली भारती,गुलाब शाह,उमेश चौधरी,नंदन कुमार,मिथलेश शाह, पिंटू मंडल, उत्तम दास,नंदु दास बाबा आदि लोग बैठक में उपस्थित थे।
निर्मली के प्रखंड प्रमुख के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव हेतु 15 जनवरी 2024 को होने वाली बैठक को उच्च न्यायालय पटना ने तत्काल रोक लगा दिया है।जिससे संबंधित आदेश कोर्ट ने जिलाधिकारी को भेज दिया है।जिसके बाद सुपौल जिलाधिकारी कौशल कुमार ने न्यायलय के आदेश का सम्मान करते हुए 25 जनवरी को आयोजित होने वाली विशेष बैठक को तत्काल स्थगित करते हुए निर्मली बीडीओ को निर्देशित किया है।मालूम हो की निर्मली के प्रखंड प्रमुख वाशीद अहमद व उप प्रखंड प्रमुख शांति के देवी के खिलाफ बीते 29 दिसंबर 2023 को प्रखंड के पांच पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित आवेदन प्रखंड प्रमुख व कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ को सौंपा था।जिसके बाद विश्वासमत के लिए विशेष बैठक 15 जनवरी को होना था।लेकिन प्रमुख, उपप्रमुख के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद प्रमुख वाशिद अहमद ने आपत्ति जताते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर किया।जिसके बाद उच्च न्यायालय ने अगले आदेश तक तत्काल बैठक को स्थगित करने का फरमान जारी कर दिए।वही बता दे कि मामले को लेकर न्यालय में दर्ज याचिका की अगली सुनवाई 25 जनवरी को होना है।
Transcript Unavailable.
