ज्योति कुमारी ,सिकंदरा ,जमुई से मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है की माता-पिता का सम्मान करना सबसे जरुरी है। वे बता रही है की हमारे देश में महात्मा गाँधी ,स्वामी विवेकानंद ,जवाहर लाल नेहरू जैसे कितने ही महान व्यक्तियों का जन्म हुआ है, यह बहुत गर्व की बात है। किसी भी देश,किसी भी समाज का विकाश ही शिक्षा पर निर्भर करता है। और जिस तरह से हमारे देश में शिक्षा का विकाश हो रहा है ,यह बहुत अच्छी बात है। वे यह भी बता रही है की शिक्षा मनुष्य को महत्वाकांक्षी बनाती है। वे कहती है की आम मनुष्य धन-दौलत कमाने के चक्कर में अपने माता-पिता को भूलते जा रहे है। बच्चे अब माँ-पिता को चुप रहने के लिए बोलते है। वे यह भी बोलती है की ऐसी शिक्षा किस काम की है जो माता-पिता को सुख न दे पाए। मनुष्य कैसे भूल जाता है की माँ-पिता की पूजा हर पूजा से पहले होती है ,क्योंकि भगवान् से पहले वही आशिर्वाद देते है।