मधुबनी से रामानंद सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मधुबनी नगर पार्षद के अजीबो-गरीब दास्तान है जिसका कोई जवाब नहीं .बरसात से पूर्व नालो की सफाई नहीं करवाई गयी जिसके कारण बरसात के समय जब बूंदाबूंदी बारिश शुरू हुई तो जगह-जगह गंदे पानी का जल जमने लगा,जिससे स्कूली बच्चो का स्कूल जाना बंद हो गया। काफी लिखा-पढ़ी और हो-हंगामा के बाद नगर पार्षद की निगाहे खुली और उन्होंने नाला बनाना शुरू किया नतीजा ये हुआ कि मधुबनी शहर के कई जगहों पर बरसात के समय नाले बनाये जाने लगे ताकि पानी की निकासी की जा सके और इसके कारण चारो तरफ से रोड जाम होने लगा। प्रशासन नाला खुदाई करने के बाद रास्ता चालू करने भूल गये,जिसके कारण उस गड्ढे में कई लोग गिर भी चुके है और अब तक न पूल बनाया गया और न ही नाला।