जिला मधुबनी से रामानंद जी मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की प्रखंड रहिका के बीईओ कृष्ण मोहन ठाकुर ने तीन पंचायत सचिवों पर रविवार को टॉउन थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.क्योंकि शिक्षक नियुक्ति नियोजन से सम्बंधित कागजात निगरानी को अब तक उन्होंने उपलब्ध नहीं कराया है।इसके लिए बार बार उन्हें आदेश दिया जाता रहा की शिक्षकों का प्रमाणपत्र विभागीय अधिकारी और निगरानी विभाग के पास जमा करे ,पर नहीं कर पाये इसलिए थक हार कर बीईओ को ये कदम उठाना पड़ा।