जिला मुंगेर से विपिन कुमार जी कहते है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चो को निजी स्कूलो की तर्ज पर अब हर महीना जाँच परीक्षा देनी होगी, बच्चो के मासिक एवं बौद्धिक विकास के लिए मानव संसाधन विकास की और से यह पहल की गयी है। परीक्षा में कमजोर बच्चो को शिक्षकों के द्वारा बेहतर शिक्षा मुहैया कराने की योजना है ताकि बच्चो के प्रतिभा को बेहतर बनाया जा सके साथ ही उसे निखारा भी जा सके।
