राजीव कुमार ठाकुर जी मुंगेर से बताते है कि मुंगेर जिले के पंचायत में हर घर में नल योजना फ्लॉप ,जमालपुर प्रखंड के अंतरगत इन्द्रू पूर्वी पंचायत में लाखो की लागत वाली सौर ऊर्जा से संचालित बना हाथी का दाँत ,सरकार के द्वारा पंचायत स्तर पर सौर ऊर्जा से संचालित बोरिंग कराया गया ,जिससे हर घर को शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जा सके ,लेकिन वर्तमान समय में इस योजना को लूट -खसोट की योजना कहा जा सकता है। स्थानीय लोगों के द्वारा जिले के अधिकारी को आवेदन दिया गया है ,बावजूद अब तक कोई कार्यवाई होना दुखद है। सिचाई विभाग के अधिकारी के लापरवाही का परिणाम है कि सरकारी योजना धरातल पर साकार नहीं हो पाई ,पंचायत के लोगों को एक बून्द पानी नहीं हो पाया है।
