जिला मुंगेर से शैलेश कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर जिले के हवेली खड़कपुर अनुमंडल स्थित श्यामपुर पुलिस ने कालाबाजारी के लिए 20 बोरा चावल को जब्त किया,इसके बाद वाहन चालक की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर 165 बोरा गेंहू और 44 बोरा चावल को जब्त किया, जो कालाबाजारी के लिए रखा गया था इसमें पांच डीलरों के प्रति प्राथमिकी दर्ज की गई है |
