जिला मुंगेर से राजीव कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर हेरुदेरा मुख्य मार्ग पर बने प्याऊ वर्षो से बंद पड़ा है ,मुंगेर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हेरुदेरा में जहाँ स्वच्छ जल पिने के लिए पूर्व सांसद द्वारा प्याऊ का निर्माण कराया गया था, वहीँ इस गर्मी में एवम बाढ़ समस्या से जूझ रहे हेरुदेरा के लोगो को शुद्ध पानी पिने के लिए मोहताज रहना पड़ता है, वर्तमान समय में मुंगेर नगर निगम प्रशासन द्वारा इस पर कोई कार्यवाई नही किया जा रहा है।
