जिला मुंगेर से विपिन कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि भारत नौजवानो का देश है, बर्तमान समय में देश में कामगारों की जरूरत है,यदि देश के विकास को आगे बढ़ाना है तो स्किल डेवलपमेंट और स्किल इंडिया को मिशन बनाना होगा। केंद्र सरकार ने 15 जुलाई 2015 को युवाओं के कौशल दिवस के मौके पर प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना की शुरुआत की ,इसका मुख्य उद्देश्य है देश के सभी युवा वर्ग को संगठित कर और उनके कौशलता को निखारना ,उनके योगयता अनुसार रोजगार देना है लेकिन हमारे अर्थव्यवस्था को इसका लाभ तभी मिलेगा जब युवा स्वस्थ ,शिक्षित और कुशल होगे।