जिला मुंगेर,से बिपिन कुमार जी मोबाईल वाणी के माध्यम से कहा रहे है की "किसानों को भी मिले बढ़ावा" मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में अब ज्यादा खेती तकनिकी पर आधारित होती जा रही है | किसानों को खेती करने के लिए मौसम का इंतजार करना पड़ता है |सरकारी व्यवस्था से तो हर कोई वाकिफ है किसानों की दयनीय हालत भी किसी से छुपी नहीं है| ना बिजली की व्यवस्था है और ना तो नहरों में पानी छोड़ा जाता है नतीजा यह हो रहा है की यदि बारिश नहीं हुई तो किसानों की फसलें चौपट हो जाती है | इस साल अच्छी बारिश होने से अच्छे पैदावार की उम्मीद है | इसी उम्मीद के साथ किसान खेती-बड़ी में जुटे हुए है |किसानों को खाद की किल्ल्त आड़े ना आ जाये इस बात का ख्याल जिला प्रशासन और कृषि विभाग को रखना चाहिए |