जिला मुंगेर से विपिन कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि मुंगेर जिले के शदर प्रखंड के मयी पंचायत के निचले हिस्से में गंगा का जल स्तर बढ़ने से पंचायत के निचले हिस्से के खेतों में गंगा का जल घुसने लगा है। खेतों में पानी घुसने से खेतों में लगे फसल ख़राब होने लगी है, जिससे किसान चिंतित हैं। स्थनीय लोगो ने कहा कि यह समस्या गंगा का कटाव होने से उत्पन्न हो रही है, लेकिन सरकार गंगा का कटाव रोकने के लिए कोई भी उचित कदम नहीं उठा रही है। दोस्तों अगर आप भी इनकी तरह कोई विचार या जानकारी हमारे साथ बाँटना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल करें हमारा निःशुल्क नंबर -08800984861 पर।
