जिला जमुई प्रखंड सिकंदरा से अमित कुमार सविता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की सिकंदरा प्रखंड स्थित गांधी चौक बाजार में सरकारी पुस्तकालय की हालत जर्जर हो गयी. पुस्तकालय का निर्माण आजादी के बाद हुई थी। कुछ वर्षो तक सरकारी प्राप्त पुस्तको और राशि के द्वारा पुस्तकालय को सही रूप से चलायी गयी। लेकिन ये पुस्तकालय अब अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है पुस्तकालय में पुस्तकें होने से गरीब छात्र-छात्रओं को मुफ्त में पुस्तकें उपलब्ध होती थी और शिक्षा के क्षेत्र में एक मिशाल भी कायम होता था पुस्तकालय के सचिव् ने बताया की इस सम्बन्ध में जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया पर उन्होने ध्यान नहीं दिया।कई लोगो का जीवन संवारने वाल यह पुस्तकालय आज मृतप्राय हो गया है।