ममता जी मुजफ्फरपुर से बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है की अगर कोई औरत माँ बनती है तो उस समय वह यह नहीं सोचती की वह लड़का को जन्म देगी या लड़की को, उसे तो बस यह ख़ुशी रहता है की वो जिस बच्चे को जन्म देगी वह उसका बच्चा होगा ,उसे माँ कह कर बुलाएगा ,उसकी हर सपने हर खवाइश को पूरा करेगा ,वह जो अपने जिंदगी में नहीं कर पाई वो अपने बच्चे का सपना साकार कर पूरा करेगी। ममता जी यह भी बता रही है की अगर लड़का का जन्म होता है तो सभी कोई जस्न मनाते है लेकिन जब कोई लड़की का जन्म होता है तो सभी कोई मायुश हो जाते है ,और उसके बाद सभी कोई उस लड़की को और उसके माँ को घृणा की दृस्टि से देखते है ,लोग उन्हें ताना देते है। वे बता रही है की लड़की ही बेटी ,बहु ,माँ ,दादी ,होती है फिर भी लड़की के जन्म लेने पर एतराज़ क्यों होता है। लड़का और लड़की जो भी होता है उसमे औरत और मर्द दोनों का दोष रहता है ,फिर भी लोग सिर्फ औरत को दोषी मानते है। वे यह भी बताती है की इस तरह के गलत भावना को दूर करने के लिए हमें एकजुट होना पड़ेगा। अगर आप भी इस तरह की जानकारी हमसे साझा करना चाहते है तो हमारे निशुल्क नंबर 08800984861 पर मिस्ड कॉल दे।