PN ब्रह्मर्षि,मधुबनी से बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाह रहे है की मधुबनी जिला की सड़क ना बनने और गुणवत्तापूर्ण सड़क ना बनने की कई खबरे बिहार मोबाइल वाणी में प्रसारित की गयी जिसका असर यह हुआ की जिले के सचिव द्वारा कार्यपालक अभियंता को कड़ी फटकार लगी और सडको का निरिक्षण करने का आदेश दिया गया जिसके फलस्वरूप कार्यपालक अभियंता ने पुरे जिले में गुणवत्तापूर्ण सड़क ना बनने और सड़क बनाने की दिशा में दौड़ लगाना शुरू कर दिया।यह असर सिर्फ मोबाइल वाणी के माध्यम से हुआ जितना समाचार पत्रो के माध्यम से नहीं होता।