केसरिया में चेचक से दर्जनों लोग अक्रांत हैं। प्रखंड के मठिया पंचायत व सुंदरापुर पंचायत में सबसे अधिक लोग चेचक से अक्रांत हैं।वैसे तो प्रखंड के हर गांव में लोग चेचक से अक्रांत हैं।लेकिन इन गांवों में चेचक का प्रकोप ज्यादा है। जानकारी के अनुसार सुंदरापुर गांव के कपिलदेव महतो, गोपाल महतो, सुबोध महतो, विनोद महतो,गोपाल महतो के घर में चार लोग चेचक से प्रभावित है। सुंदरा पुर गांव में चार माह का अंश कुमार की मौत चेचक से हो गई।बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चेचक से प्रभावित लोगों से मिलकर उन्हें दी दवा दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉक्टर अतुल शेखर सिंह,जी एन एम कमलेश कुमार सहित अन्य शामिल थे।रोगियों को विटामिन ए को दवा पिलाई गई। वहीं मठिया गांव में भी चेचक से दर्जनों लोग प्रभावित हैं।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मोगिस अहमद द्वारा मठिया के चेचक प्रभावित गांवों का दौरा किया। मठिया में चेचक प्रभावित लोगों में उपेंद्र गिरी,सुनील गिरी, रोहित गिरी,राज किशोर गिरी, संतोष गिरी, राकेश पटेल,सुरेश गिरी आदि है।