उन जॉब कार्ड धारको  के  जॉब कार्ड  को रद्द किया जा सकता है जिनका जॉब कार्ड  तो बना है लेकिन इनका  आधार कार्ड नहीं बना है। इनमें से ज्यादातर  वे जॉब कार्ड धारक  है जो कि, अपनी  आजीविका  के लिए  दूसरे राज्यों  में प्रवासी मजदूर  के तौर पर कार्य करते हैं। या फिर  पिछले 3 सालो  से  मनरेगा  मे  सक्रिय  नहीं है। जॉब कार्ड को युद्ध स्तर  पर आधार कार्ड से लिंक  करने का कार्य शुरु कर दिया गया है। कहा गया है कि, सभी  जॉब कार्ड धारको को 26 जनवरी, 2023 तक अपने – अपने जॉब कार्ड से अपने आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य है। 26 जनवरी, 2023  तक अपने जॉब कार्ड को  आधार कार्ड  से  लिंक  ना करने पर आपके जॉब कार्ड  को  रद्द  किया जा सकता है।