मंजन छपरा गांव में शुक्रवार की संध्या हुए गोली कांड में पुत्र पर पिता को गोली मारने का आरोप लगाते हुए मां उषा देवी ने शनिवार को मेहसी थाने में आवेदन दिया है। मामले में उन्होंने अपने पुत्र पंकज कुमार सहित दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए बयान में बताया उनके दो पुत्र हैं। बड़ा बाहर कमाता है व दूसरा पंकज घर पर रहता है। वह अक्सर पैसा के लिए अपनी मां व पिता दोनों को मारता पीटता था। महिला ने बताया कि उसका पुत्र पंकज ज़मीन पर किसी से पैसा लिए हुए था। पिता को अक्सर ज़मीन रजिस्ट्री करने का दबाव भी बनाता था। पिता वेद भूषण द्वारा ज़मीन रजिस्ट्री करने से इनकार करने पर जान मारने की धमकी भी दे चुका था। कुछ दिन पूर्व सोये में जान मारने का प्रयास भी किया था।