दरौदाप्रखंड में कड़ाके की ठंड के बीच सरकार द्वारा निर्धारित समय पर जाति जनगणना शुरू हो गई है। इसके लिए प्रगणक एवं पर्यवेक्षक घर-घर जाकर लोगों से आवश्यक पूछताछ में जुट चुके हैं। वहीं, शिक्षकों को भी ठंड के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में बागौरा पंचायत में जनगणना में जुटे प्रगणक एवं पर्यवेक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि उनके द्वारा जनगणना का कार्य आरंभ कर दिया गया है। सबसे ज्यादा परेशानी लोगों के घरों
