मैट्रिक पास कर चुके छात्र आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए बिहार सरकार के पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना का आवेदन अब 30 नवंबर तक कर सकते हैं इस दौरान 2019 - 20 20- 21 और 21- 22 3 साल से लंबित छात्रवृत्ति योजना के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित थी विभाग ने यह निर्णय अधिक से अधिक छात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए लिया है तिथि को 1 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग अति पिछड़ा वर्ग के छात्र छात्राओं को मिलेगा