जिला मधुबनी,से संजय कुमार ने बिहार मोबाईल वाणी के माध्यम से कहते है की बिहार में शिक्षा की स्थिति बहुत ख़राब हो गयी है यहाँ पर शिक्षक स्कूल आते है पना हाजिरी बनांते है और चले जाते है वे ये भी नहीं देखते है की बच्चे पढ़ रहे है या नहीं।गरीब आदमी अपने बच्चो को बड़े स्कूल में नहीं भेज सकते है उनका तो मज़बूरी है की वे अपने बच्चो को सरकारी स्कूल में ही भेजते है। अगर स्कूलो की यही स्थिति रही तो गरीब लोगों के बच्चो को पढ़ने में काफी समस्या होगी इसलिए बिहार सरकार शिक्षा की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कोई कदम उठाये।
