जिला मधुबनी,से परमोद कुमार मंडल ने बिहार मोबाईल वाणी के माध्यम से कहते है की फुलपरास अनुमंडल के फुलपरास प्रखंड में विगत डेढ़ वर्ष में लगभग 22 लाख की लागत से मनरेगा भवन बनना शुरू हुआ जिसके अभिकर्ता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कशी नाथ सिंह थे ये योजना अब तक लंबित पड़ी हुई है अभी तक भवन का कार्य अधुरा है और पहली क़िस्त ख़र्च हो चुकी है और विकास पदाधिकारी सुफौल जिला में पदस्थापित हो गए है। भवन अधुरा बनने के कारन यहाँ के लोगो में रोष देखा जा रहा है।