जिला मधुबनी,से शोभा कान्त सहाय ने बिहार मोबाईल वाणी के माध्यम से कहते है की छात्रों को पढ़ाई के लिए बैंक से शिक्षा ऋण नहीं मिल रहा है।जिसके कारण गरीब छात्रों को पढ़ाई करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बैंको द्वारा शिक्षा ऋण देने के लिए आना-कानी की जा रही है। अत:सरकार और बैंक अधिकारियों से निवेदन है की इस समस्या का समाधान करे ताकि छात्रों को पढ़ाई करने में कोई परेशानी नहीं हो।
