स्वच्छाग्रही की बहाली में अनियमितता के खिलाफ बीडीओ को दिया आवेदन, जाँच के लिए लगाई गुहार प्रखंड के विभूतिपुर उत्तर पंचायत में स्वच्छता ग्राही की बहाली नियमितता बरतने एवं आरक्षण के बाद भी महिला को नजर अंदाज करते हुए पुरुष की बहाली के विरोध में बीडीओ को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। प्रखंड के लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान में कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा स्वच्छा ग्रही की बहाली में गरबरी के खिलाफ खोकसाहा निवासी परमानंद कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर कहां की मेरी पत्नी कुमारी गुड़िया ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छा ग्रही के लिए निकली निवेदा के आलोक में आवेदन किया था। जिसके लिए प्रथम बैठक में भी भाग लेने के लिए भी बुलाया गया था। जिसमे विभूतिपुर उत्तर पंचायत से मात्र एक महिला आवेदक आवेदन किया था। जिसमें शामिल हुई थी। दूरभाष पर जानकारी मिली थी। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत सुरक्षा ग्राही के पद पर महिला की प्राथमिकता देने के बजाय दूसरे लोगों को बहाली किया गया है। उन्होंने आवेदन देकर लोगों से मांग किया है कि स्वच्छ एवं निष्पक्ष जांच करते हुए स्वच्छता मिशन में लगे कर्मियों के द्वारा नियम विरुद्ध कार्य किया गया है। जिस पर जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए महिला को आरक्षण के तहत स्वच्छाग्रही में बहाल करने की माँग किया।
