समस्तीपुर से संजय कुमार जी बिहार मोबाइल वाणी के द्वारा बताते है की किसान भाइयो,हमारा देश कृषि प्रधान देश है यहाँ तक की मजदुर के द्वारा उपजाया गया फसल ही पुरे देश खाते है और ज्यादातर लोग कृषि पर ही निर्भर है।यहाँ पर सोचने वाली बात यह है की सभी किसानो के ही अनाज खाते रहे और किसानो की ही स्थिति दयनीय है,बार-बार किसानो को ही ठगा जा रहा है क्यूँ?वास्तव में सरकार की ऐसी योजनाये तो आती है पर किसानो इससे वंचित हो जाते है क्यूंकि उनके पास अपना जमींन नहीं होता है,वे तो दुसरो के खेत पर खेती करते है।यही कारण है की सरकार की योजनाये फेल हो जाती है इसलिए ये सुझाव दे रहे है की सरकार जो भी लाभ दे रहे है सबसे पहले सर्वेक्षण करे फिर जो वास्तव में खेती करते है उसे इस योजना का लाभ दे।
