बिहार राज्य से शशिभूषण ने मोबाईल वाणी के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी के प्रांगण में वाटिका स्तरीय कक्षा अरूण से प्रथम तक के भैया/बहनों के अभिभावकों की गोष्ठी प्रधानाचार्य रंजीत कुमार आचार्य की अध्यक्षता में ऑनलाइन आयोजित किया गया ।कार्यक्रम का प्रारंभ प्रधानाचार्य रंजीत कुमार आचार्य एवं वाटिका प्रमुख सुप्रिया कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया ।रंजीत कुमार आचार्य ने कहा कि भैया/बहनों की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों की पूर्ण जिम्मेवारी होती है ।इसके लिए अभिभावकों का सहयोग भी उतना ही जरूरी है ।अभिभावकों को अपने बच्चे के प्रगति के बारे में विद्यालय से जानकारी हासिल करना चाहिए ताकि छात्रों में कमी को दूर किया जा सके ।बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षक व अभिभावक के बीच सामंजस्य स्थापित करना व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहना है ।वाटिका प्रमुख सुप्रिया कुमारी द्वारा अभिभावकों को बच्चों की शैक्षिक प्रगति की विषय वार जानकारी दी गई ।आज के गोष्ठी में अंजू रानी, सुप्रिया कुमारी, ललिता झा, कविता पाठक, रेणु कुमारी, अभिजीत आचार्य एवं अभिभावक की ओर से सुभाष कुमार, रश्मि कुमारी, मिथलेश कुमार, पूजा देवी, प्रतिमा कुमारी, राधिका देवी, विनय कुमार द्वारा भी भैया/बहनों के विकास हेतु विचार प्रस्तुत किया गया ।इस अवसर पर रंजीत कुमार आचार्य, मनोज तिवारी, शशि भूषण मिश्र, अमर ज्योति, दीपक कुमार, नरेन्द्र कुमार, एवं वाटिका स्तर के अभिभावकों ने भाग लिया ।