बिहार राज्य से शशि भूषण ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 21.06.2020 दिन रविवार को गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी के विशाल सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ।कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ मधुसूदन झा, प्रधानाचार्य रामजी प्रसाद सिन्हा, पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रंजीत कुमार आचार्य एवं विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अशोक मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया ।सोसल डिस्टेनसिंग को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की गई ।डॉ मधुसूदन झा ने योग को प्रचीन भारतीय परंपरा की अद्भुत भेंट बताया और कहा कि योग मन और शरीर, विचार और कर्म, संयम और संतोष की एकात्मता का द्योतक है ।इस महामारी के कारण हमारे जीवन में आए तनाव और अवसाद का कारगर निराकरण योग कर सकता है ।यह जीवन शैली में संतुलन स्थापित करता है ।वर्तमान समय में योगाभ्यास शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने का सरल और सक्षम उपाय है ।योग शरीर से विषाक्त पदार्थ और मन से नकारात्मक विचार को बाहर निकाल देता है ।रामजी प्रसाद सिन्हा ने कहा कि योग आज की आवश्यकता है और कल की संस्कृति है ।योग सही तरह से जीने का विज्ञान है ।कई प्रकार की गंभीर बीमारियों और उसके जोखिम से बचे रहने के लिए योग सक्रिय रूप से फायदा पहुँचाता है ।इसलिए आज सबों को अपनी दिनचर्या में योग शामिल करना चाहिए । पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी के प्रधानाचार्य रंजीत कुमार आचार्यने कहा कि योग व्यक्तिगत शक्ति में वृद्धि करता है ।योगाभ्यास से बच्चों को शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया जा सकता है ।योग स्व चिकित्सा प्रोत्साहित करता है । आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शारीरिक योग प्रमुख नरेन्द्र कुमार आचार्य द्वारा भस्त्रिका, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, कपालभाति,उद्गीत प्राणायाम एवं पवनमुक्तासन, उष्ट्रासन ,वज्रासन,मण्डूकासन, शशांकासन,भुजंगासन कराया गया ।वहीं खेल प्रमुख अशोक सिंह द्वारा सूर्य नमस्कार कराया गया । मंच संचालन डॉ संजीव झा द्वारा किया गया ।इस अवसर पर डॉ मधुसूदन झा, रामजी प्रसाद सिन्हा, रंजीत कुमार आचार्य, अशोक मिश्र, शशि भूषण मिश्र अभिमन्यु कुमार, अजय कुमार, नरेन्द्र कुमार, अशोक सिंह एवं शिशु मंदिर/विद्या मंदिर के लगभग एक सौ आचार्य, आचार्या, एवं कर्मचारियों द्वारा योग किया गया । मीडिया प्रभारी भागलपुर विभाग से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट ।
