जिला मधुबनी,से अवनीश कुमार बिहार मोबाईल वाणी के माध्यम से कहते है कि बाबूमड़ी प्रखंड मुख्यालय से तीन किलोमीटर कि दूरी पर अवस्थित सिधुका गाँव आजादी के छः दशक बितने के बाद भी एक छोटी सी पक्की सड़क के लिए मोहताज है यहाँ के एक रिटायर शिक्षक राम लखन साव कहते है कि बचपन से लेकर बुढ़ापे के अंतिम पड़ाव पर खड़ा हूँ किन्तु आज तक पक्की सड़क नहीं बनी है।गाँव के लोगो का कहना है कि इलेक्शन के वक्त नेता आते है और बड़े-बड़े वादे करके चले जाते है और चुनाव जितने के बाद ये दुबारा कभी लौट कर नहीं आते है इस विषय पर गाँव के मनोज कुमार सुमन ने कहा कि युवा वर्ग का कहना है कि सड़क नहीं तो वोट नहीं नारे के साथ नेता का घेराव करेंगे और घर-घर जाकर लोगो को इस नारे के बारे में जानकारी देंगे