बिहार राज्य के गिद्धौर जिला से संवाददाता भीम राज ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कहा कि हमारे देश में ग्रामीण और शहरी इलाकों में होली की पुरानी परम्परा अब विलुप्त हो रही है। पहले के समय में लोग होली में गीत संगीत का कार्यक्रम रख कर अपने और सभी लोगो का मन बहलाते थे। संवाददाता ने कहा कि अब के समय में लोग डी.जे में अभद्र गाने का प्रयोग कर अपने ही समाज को दुषित कर रहे है।
