जमुई,झाझा से संभु नाथ प्रजापति मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहते है कि बरमसिया गाँव का मुख्य सड़क दो दिन की बारिश में इतनी ख़राब हो चुकी है लोगो का आना जाना दुर्लभ हो गया है। सड़क पर पानी भर गया है। जब अभी बर्शात का मौषम नही है तब इतना पानी जमा हो जाता है अगर बर्शात का मौषम आयेगा तो इस रोड की दुर्दशा क्या होगी उसका अंदाजा लगाना मुशिकल नही है। जब उन्होने इसके बारे में लोगो से पूछा तो उन्होने बताया की इस पर कोई काम नही किया जा रहा है।