हर मौसम अपने आप में खास होता है और उसकी अपनी खूबसूरती होती है।साथ ही प्रत्येक बदलता मौसम अपने साथ हमारे लिए विभिन्न प्रकार की चुनौतियाँ भी लेकर लाती है।अगर हम बात करें बरसात के मौसम की,तो यह मौसम हरियाली के साथ साथ कई अनगिनत बीमारियाँ भी लेकर आती है।यही वजह है कि बरसात के मौसम आते ही हमारे सामने एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाती है और वह है हमारे स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या ।हम आपसे जानना चाहेंगे कि ऐसे कौन कौन से कारण हैं,जिससे बरसात के दिनों में बीमारियां पनपती है ? आप हमें बताएं कि बरसात के दिनों में होने वाली बिमारियों के प्रति आप और आपके समुदाय के लोग कितने जागरूक है ? साथ ही बरसात के मौसम में होने वाली डायरिया, हैजा जैसी संक्रामक बिमारियों से बचाव के लिए आप अपने स्तर पर कौन कौन से घरेलु उपचार अपनाते हैं, जिससे मरीज को प्राथमिक उपचार मिल सके ?
