बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने की लिए आज कई कानून बने हैं, पर क्या सिर्फ कानूनों के बन जाने से महिलाओं की परिस्थिति में कोई ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।महिलाओं को सशक्त बनाने में ये कानून काफी मददगार साबित हुए है।आज महिलायें घर से बाहर निकल कर कदम से कदम मिलाने में भी पीछे नहीं हैं, लेकिन फिर भी कई जगहों पर स्थिति बहुत ही गंभीर है, महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में कोई कमी नहीं आ रही है।इसके लिए यह जरुरी है, कि कानूनों का ना सिर्फ निर्माण किया जाये, बल्कि उनका सख्ती से पालन भी हो।जब इन कानूनों का सही से क्रियान्वयन किया जाएगा, तब ही समाज का रवैया और महिलाओं की स्थिति में बदलाव आएगा।