बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं कि महँगाई से हर तबके के लोग परेशान हैं, पर इससे सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब तबके के लोग होते हैं।हमारे देश में महँगाई का एक प्रमुख कारण है, खाद्य पदार्थों की रख-रखाव में लापरवाही हर साल यह खबरें सुनने में आ ही जाती हैं, की गोदाम में रखे लाखो टन अनाज सड़ गए।महँगाई एक ऐसा मुद्दा है, जिसके कारण कई राजनितिक पार्टियाँ सत्ता से बाहर हो जाती है।पिछली सरकार के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था।वर्तमान सरकार की सत्ता में आने का कारण भी यही उम्मीद थी, की महँगाई में कमी आयेगी।लेकिन वर्तमान सरकार भी इस काम में निष्फल नजर आ रही है।अब देखना यह है, की अपने बचे कार्यकाल में सरकार और क्या प्रयास करती है, महँगाई कम करने के लिए और उस प्रयास में कितनी सफल होती है।