बिहार राज्य के जिला जमुई के सिकंदरा प्रखंड से ज्योति कुमारी मोबाइल वाणी के द्वारा कहती हैं कि हमारे समाज में बेटियों को बहुत ही हीन भावना से देखा जाता है।जिसके कारण उन्हें दुर्व्यवहार और भेदभाव और हिंसा का शिकार होना पड़ता है।हमारे देश में दहेज़ प्रथा एक बहुत ही बड़ी समस्या है।इतने प्रयासों के बाद भी दहेज़ प्रथा खत्म नहीं हो रही है।महिलाओं के साथ हो रही हिंसा को इतनी आसानी से खत्म नहीं किया जा सकता है।यह समस्या बहुत ही जटिल रूप ले चुकी है।जो अपने अंदर हिंसा के कई पहुलओं को खुद में समेटे हुए हैं।इस कुप्रथा का खत्म होना बहुत ही जरुरी है।शादी के समय अगर ससुराल की मर्जी अनुसार दहेज़ नहीं होता है,तो शादी के बाद वहाँ लड़की को दुर्व्यवहार और हिंसा का सामना करना पड़ता है।समाज में महिलाओं के इस दयनीय स्थिति का मुख्य कारण है,दहेज़ प्रथा जब तक इसे समाप्त नहीं किया जायेगा तब तक महिलाओं की स्थिति में कोई सुधार नहीं आ सकता है।बेटियों को अगर शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जाये तो इस समस्या को समाधान कुछ हद तक संभव हो सकता है।
