बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं कि प्राचीन समय से ही बिहार बड़े-बड़े क्रान्ति की भुमि रही है।महात्मा गाँधी का सत्याग्रह हो या लोक न्याय का सम्पूर्ण क्रांति बिहार हमेशा से ही विश्व का ध्यान अपनी ओर खींचता रहा है।अभी हाल ही में बिहार में हुए शराब बंदी की पहल से पुरे विश्व में बिहार चर्चा का विषय बना हुआ है।अब तो पूरा देश इस प्रयास में जुट गया है ,कि शराब बंदी को जड़ से खत्म किया जा सके।लेकिन शराब बंदी के बाद भी हमारे देश में आज भी ऐसी कुछ कुरीतियाँ मौजुद हैं,जो हमारे देश को खोखला कर रही है।जब तक हमारे देश में दहेज़ प्रथा और बाल विवाह जैसी कुप्रथायें विद्धमान रहेगी,तब तक हमारा देश संपूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पायेगा।बिहार वासियों ने इसे मिटाने का संकल्प लिया है।यह बहुत ही सराहनीय है।इतने बड़े बदलाव के लिए समाज में जागरूकता की जरुरत है। इसके लिए कानून का सहारा नहीं लेना चाहिए। दहेज़ प्रथा के लिए कई कठोर कानून भी बने हैं।जो महिलाओं हित में हैं और उन्हें सशक्त बनाते हैं।लेकिन इस बात का भी विशेष ध्यान रखना होगा कि इस एकतरफा अधिकार का दुरुपयोग ना हो।