बिहार राज्य के जमुई जिला से विजय कुमार जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि पर्यावरण से लगातार हो रहे छेड़-छाड़ के कारण ही इतनी भयावह गर्मी का कहर हमलोग झेल रहे हैं।वृक्षों की अन्धाधुंद कटाई से तापमान में काफी वृद्धि हो रही है।ऐसे में मनुष्य तो अपने लिए उपयुक्त व्यवस्था कर राहत ले लेते हैं,पर पशु- पक्षियों का क्या जो बेजुबान होते हैं।हमे मानवता का परिचय देते हुए उनके लिए भी कुछ करना चाहिए।शहरों में अक्सर भूख-प्यास से पक्षियों को मरते हुए देखा गया है।शहरों में नदियों के नाम पर गन्दी नाली और वृक्ष के नाम पर सिर्फ सूखे पेड़ ही नजर आते हैं।इसलिए हमें अपने छत पर इन पक्षियों के लिए किसी बर्तन में पानी और अनाज जरूर रखना चाहिए।