बिहार के सिकंदरा जमुई से विजय सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि नारियों को बड़े-बड़े सम्मान देने की बातें की जातीं हैं परन्तु उनके वास्तविक परेशानियों का हल नहीं हो पाता है। सरकार दहेज़ प्रथा उन्मूलन के लिए प्रयासरथ है ,जो अच्छी बात है। सरकार को इसके लिए कोई ठोस रणनीति बनानी होगी तभी इसपर अंकुश लगाया जा सकता है। यह हर कोई जानता है कि लड़का सरकारी मुलाजिम है ,इसलिए उसकी डिमांड बढ़ जाती है और डिमांड बढ़ने से कीमत भी बढ़ जाती है। वर्तमान में उच्च शिक्षित बेटी के लिए वर तलाशना भी मुश्किल हो गया है,जो मिलते है उनके डिमांड सुनकर कन्या पक्ष के होश उड़ जाते हैं।