बिहार राज्य से रंजन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकरी दे रहे हैं कि पशु तस्करी पर रोक लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई प्रयास जारी हैं।इस अपराध में शामिल लोगों के लिए कड़े से कड़े सजा का प्रावधान है।इसके बाद भी यह गोरख धंधा अब भी जारी है।पशु तस्कर मवेशियों को कम दामों में खरीद कर या रात के अँधेरे में चुरा कर देश-प्रदेश में उन्हें बेच देते हैं।पशु तस्कर नए-नए तरीकों से पशुओं को बॉडर पार ले जाते हैं।कुछ दिन पहले पुलिस गश्ती में ऐसा ही मामला सामने आया।पुलिस ने 50 मवेशियों के साथ तीन लोगों को पकड़ा।जब उनसे संबन्धित मामले में जानकारी माँगी गई तो उनके पास कोई भी कागजात उपलब्ध नहीं थे
