अच्छी सड़क और स्वच्छ पानी के साथ-साथ इस आधुनिक दौर में बिजली भी बहुत महत्वपूर्ण है।लेकिन समस्या की बात यह है की नगर में बिजली बिल लगातार गलत भेजने और बल पूर्वक बिना नोटिस के कनेक्शन काटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।जहाँ उपभोगताओं द्वारा इसकी शिकायत करने के बावजूद विद्युत वितरण विभाग की मनमानी से इन दिनों जिले के अधिकांश उपभोक्ता परेशान हैं।वही सुधार के लिए उपभोक्ता बिजली ऑफिस के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।क्या बिजली विभाग एवं उसके कर्मचारियो द्वारा उपभोक्ताओ के प्रति लापरवाही बरती जा रही है ?क्या बिजली के उचित उपयोगानुसार लोगो को बिजली बिल दिए जाते है?गलत बिजली बिल भेजे जाने की वजह से उपभोक्ताओ को किन-किन समस्याओ का सामना करना पड़ता है साथ ही इस समस्या को सुलझाने के लिए आप क्या-क्या प्रयास करते है ? विंभाग द्वारा की गयी इस लापरवाही को दूर करने के लिए सरकार को किस तरह के कदम उठाये जाने चाहिए ?
