बिहार राज्य के नालंदा जिला से संतोष कुमार मंडल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जननी सुरक्षा के अंतर्गत गर्भवती महिला के लिए उचित खानपान जरुरी है। गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त और पौष्टिक भोजन की जरुरत होती है। खान-पान में दूध, दही,पनीर , हरे पत्तेदार सब्ज़ियाँ , अंकुरित अन्न , छिलके वाली दालें , और मांसाहारी महिलाओं को अंडा , मछली का सेवन करते रहना चाहिए।