जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड से मोबाइल वाणी के रिपोर्टर ने अलीगंज प्रखंड के समाज सेवी और बिहार सरकार से सम्मानित किसान धर्मेन्द्र कुशवाहा जी से घरेलु हिंसा के सम्बन्ध में बातचीत की।इस दौरान धर्मेन्द्र जी ने बताया कि राज्य में हो रहे घरेलु हिंसा के पीछे मुख्य वजह है अशिक्षा और लोगों में जागरूकता की कमी। उन्होंने कहा कि महिलाएं कम पढ़ी लिखी होती हैं जिससे वे समाज में खुल कर अपनी बात नहीं रख पाती है। यही वजह है कि महिलाएं अपने साथ हो रहे हिंसा के खिलाफ आवाज नहीं उठाती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए जरुरी हैं कि उन्हें शिक्षा की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया जाये । बातचीत के क्रम में उन्होंने यह भी कहा कि पहले शराब के कारण महिलाओं के साथ घरेलु हिंसा अधिक होती थी, लेकिन सरकार द्वारा शराब बंदी कानून लागू करने के बाद इसमें काफी हद तक कमी आई है। महिला हिंसा को रोकने या कम करने को लेकर उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना पर पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।